गजब का फर्जीवाड़ा! UPSC में 440वीं रैंक बताकर मना रहा था ‘सफलता’ का झूठा जश्न, ऐसी खुली पोल और फिर पहुंच गया जेल

Edited By Harman, Updated: 17 Mar, 2026 01:50 PM

upsc 440th rank fake claim bihar ranjit yadav arrested

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता का झूठा नाटक रचने वाला रंजीत यादव आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है। खुद को 'आईपीएस' बताकर सुर्खियां बटोरने वाले इस युवक को सोमवार को शेखपुरा के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। रंजीत...

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता का झूठा करने वाला रंजीत यादव पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। खुद को 'आईपीएस' बताकर सुर्खियां बटोरने वाले इस युवक को सोमवार को शेखपुरा के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। रंजीत पर धोखाधड़ी और जनता को गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सम्मान और भाषणों के जरिए बनाया बेवकूफ

चेवाडा प्रखंड के फतेहपुर गांव का रहने वाला रंजीत यादव हाल ही में तब चर्चा में आया, जब उसने दावा किया कि उसने यूपीएससी में 440वीं रैंक हासिल की है। इस खबर के बाद जिले में उसे सिर-आंखों पर बिठाया गया। पूर्व विधायक विजय सम्राट से लेकर स्थानीय थाना अध्यक्ष तक ने उसे सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर उसके 'मोटिवेशनल' भाषण वायरल होने लगे और वह रातों-रात हीरो बन गया।

कैसे खुली पोल?

खुलासा तब हुआ जब जागरूक लोगों ने यूपीएससी की आधिकारिक चयन सूची से उसके रोल नंबर का मिलान किया। जांच में पता चला कि 440वीं रैंक पर किसी और अभ्यर्थी का चयन हुआ है और रंजीत का नाम सूची में कहीं नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसका मजाक बनने लगा और पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लिया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की। शेखपुरा एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि रंजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस दिखावे के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!