Bihar: तेजस्वी की संवाद यात्रा पर विजय सिन्हा का तंज, कहा- इससे उनका जंगल राज और गुंडा राज लौटने वाला नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2024 03:50 PM

vijay sinha s taunt on tejashwi s dialogue tour

Bihar Politics: संवाद यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जंगल राज लौटाने की यात्रा से लाभ नहीं होगा। बिहार की जनता बिहारी शब्द को अब गाली नहीं बनाएगा। बिहारी शब्द सब पर भारी बनेगा। बिहारी गौरवान्वित होगा। उनका जंगल राज,...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा (Samvad Yatra) का तीसरा चरण चार दिसंबर यानि कल से शुरू होने जा रहा है। उनकी इस यात्रा पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने करारा तंज कसा है। 

"जंगल राज लौटाने की यात्रा से लाभ नहीं होगा"
संवाद यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जंगल राज लौटाने की यात्रा से लाभ नहीं होगा। बिहार की जनता बिहारी शब्द को अब गाली नहीं बनाएगा। बिहारी शब्द सब पर भारी बनेगा। बिहारी गौरवान्वित होगा। उनका जंगल राज, गुंडा राज उनकी यात्रा से लौटने वाला नहीं है।"

बता दें कि पहले दो चरणों की यात्रा में छह जिलों समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बांका एवं जमुई जिले में यात्रा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। झारखंड में चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण उन्हें अपने दूसरे चरण की यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा था। तेजस्वी 4 दिसम्बर को मुंगेर, 5 दिसंबर को खगड़िया, 6 दिसम्बर को बेगुसराय एवं 7 दिसम्बर को लखीसराय और शेखपुरा जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रुप से लखीसराय में हीं संवाद करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!