फ्लोर टेस्ट से पहले भगवान के दर पर पहुंचे डिप्टी CM विजय सिन्हा, विष्णुपद एवं मंगला गौरी मंदिर में की पूजा

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2024 12:00 PM

vijay sinha worshiped in vishnupad and mangala gauri temple

बिहार सरकार द्वारा लगातार की जा रही बहाली प्रक्रिया पर सिन्हा ने कहा कि जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठन (राजग) की सरकार आई है, तब से बहाली हो रही है, लेकिन कुछ लोग चोर दरवाजे से सत्ता में आ गए थे और बहाली के नाम पर वसूली कर रहे थे। नियुक्ति के नाम पर...

गया: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज अंतिम दिन बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा अर्चना की। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की संस्कृति एवं सभ्यता को बनाए रखने के लिए उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की है। 

PunjabKesari

"नियुक्ति के नाम पर भी हो रही थी लगातार धांधली"
बिहार सरकार द्वारा लगातार की जा रही बहाली प्रक्रिया पर सिन्हा ने कहा कि जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठन (राजग) की सरकार आई है, तब से बहाली हो रही है, लेकिन कुछ लोग चोर दरवाजे से सत्ता में आ गए थे और बहाली के नाम पर वसूली कर रहे थे। नियुक्ति के नाम पर भी लगातार धांधली हो रही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्णय लेते हुए ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया। अब ये लोग बौखलाए हुए हैं। बिहार की संस्कृति बरकरार रहे, सभ्यता का संचार हो, इसके लिए हम लोग लगातार प्रयासरत हैं। 

PunjabKesari

"हम लोग लगातार बिहार के विकास के लिए प्रयासरत"
उप मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि ये लोग जमींदारी, परिवारवाद और वंशवाद वाले लोग हैं। विधायकों को ये लोग बंधुआ मजदूर बनाए हुए हैं। विधायक जनता का विश्वास जीतकर आता है और अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करता है, लेकिन ये लोग अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं और उन्हें बांधकर रखते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त इन लोगों को बिहार के विकास और बिहार की जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे लोग सिर्फ वंशवाद को ही बढ़ावा देते हैं। हम लोग लगातार बिहार के विकास के लिए प्रयासरत हैं। हमलोग बिहार की जनता के सुख-दुख को समझते हैं, उनसे जुड़ाव रहता है और इसी के तहत हमलोग कार्य कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!