झारखंड में मौसम ने दिखाए तेवर! तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; किसानों की बढ़ी टेंशन

Edited By Khushi, Updated: 08 Apr, 2026 10:36 AM

weather turns fierce in jharkhand heavy rains and hail expected winds to gust

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक बदलाव दिखाया है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक बदलाव दिखाया है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले
झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में राज्य में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने, बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ओलावृष्टि से फसलें खराब 
इसके अलावा, कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों, पेड़-पौधों और बागवानी को नुकसान हो सकता है। खुले में रहने वाले लोगों और मवेशियों के लिए भी खतरा हो सकता है।

IMD ने लोगों को दी सलाह 
लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर में ही रहें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें और बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। अगर बाहर हों तो सुरक्षित जगह पर जाएं और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!