Sahebganj Assembly Seat: साहेबगंज सीट पर क्या राजू कुमार सिंह को हरा पाएंगे मुकेश सहनी?।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 May, 2025 05:39 PM

will mukesh sahni be able to defeat raju kumar singh in sahibganj seat

Sahebganj Assembly Seat: साहेबगंज विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही साहेबगंज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट ब्रजनंजन प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए...

Sahebganj Assembly Seat: साहेबगंज विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही साहेबगंज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट ब्रजनंजन प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में साहेबगंज सीट से नवल किशोर सिंह ने जीत हासिल की थी। 1967 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर यहां से एन के सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1969 में निर्दलीय कैंडिडेट यदुनंदन सिंह ने साहेबगंज सीट पर सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 1972 में साहेबगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट शिव शरण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किय़ा था।

PunjabKesari

वहीं, 1977 में सीपीएम कैंडिडेट के तौर पर साहेबगंज से भाग्य नारायण राय ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1980 में कांग्रेस यू ने साहेबगंज सीट से नवल किशोर सिंह ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट शिव शरण सिंह ने साहेबगंज सीट से जनता का समर्थन हासिल कर लिया था.....वहीं 1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट रामविचार राय ने साहेबगंज सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 में आरजेडी की टिकट पर रामविचार राय ने साहेबगंज सीट पर जीत हासिल की थी। 2005 और 2010 के चुनाव में साहेबगंज सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट राजकुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल किया था। 2020 में मुकेश सहनी की पार्टी के उम्मीदवार राजू कुमार सिंह ने यहां बाजी पलट दिया था। हालांकि बाद में राजू कुमार सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। राजू कुमार सिंह अब बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

PunjabKesari

Sahebganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट पर राजू कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राजू कुमार सिंह को 81 हजार दो सौ तीन वोट मिला था....तो आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय 65 हजार आठ सौ 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 15 हजार तीन सौ 33 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार कृष्णा कुमार सिंह 5 हजार तीन सौ 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sahebganj Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल की थी। रामविचार राय को 70 हजार पांच सौ 83 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट राजू कुमार सिंह को 59 हजार नौ सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविचार राय ने राजू कुमार सिंह को 10 हजार छह सौ 60 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजीमुल्लाह अंसारी, 6 हजार सात सौ 16 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sahebganj Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट से जेडीयू कैंडिडेट राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। राजू कुमार सिंह को 46 हजार छह सौ छह वोट मिला था। तो आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय ने 41 हजार छह सौ 90 लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 4 हजार नौ सौ 16 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट महाचंद्र प्रसाद सिंह, 14 हजार 20 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sahebganj Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट से जेडीयू कैंडिडेट राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। राजू कुमार सिंह को 47 हजार नौ सौ 51 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय को 42 हजार तीन सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 5 हजार छह सौ 28 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शिवचरण राम,  3 हजार नौ सौ 72 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

साहेबगंज विधानसभा सीट पर राजपूत, यादव, मुस्लिम और भूमिहार मतदाताओं की संख्या ज्यादा है....यहां वैश्य के अलावा निषाद और पिछड़ी जातियों के वोट भी निर्णायक होते हैं। वैसे राजू कुमार सिंह के खिलाफ मुकेश सहनी बड़ा दांव चलने वाले हैं। इससे राजू कुमार सिंह को निषाद वोटरों का नुकसान हो सकता है। ऐसे में ये देखना अहम होगा कि राजू कुमार सिंह इस चुनौती का सामना कैसे कर पाएंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!