Chhatapur Assembly Seat: छातापुर सीट पर क्या नीरज कुमार सिंह लगा पाएंगे जीत का चौका? ।।Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2025 04:34 PM

1995 में जनता दल के कैंडिडेट बिश्व मोहन भारती ने छातापुर में जीत हासिल किया था। 2000 में छातापुर सीट से आरजेडी के कैंडिडेट गीता देवी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में छातापुर सीट से जेडीयू के कैंडिडेट विश्व मोहन भारती ने जनता का भरोसा...

Chhatapur Assembly Seat: छातापुर विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। छातापुर सीट, सुपौल लोकसभा के तहत आता है। 1967 और 1969 में छातापुर सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट कुंभ नारायण सरदार ने जीत का परचम लहराया था। 1977 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर सीताराम पासवान ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 1980 और 1985 में कुंभ नारायण सरदार ने कांग्रेस की टिकट पर लगातार दो बार छातापुर सीट पर विरोधियों को मात दिया था। वहीं 1990 में जनता दल के टिकट पर योगेंद्र नारायण सरदार ने छातापुर में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 
PunjabKesari995 में जनता दल के कैंडिडेट बिश्व मोहन भारती ने छातापुर में जीत हासिल किया था। 2000 में छातापुर सीट से आरजेडी के कैंडिडेट गीता देवी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में छातापुर सीट से जेडीयू के कैंडिडेट विश्व मोहन भारती ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2010 में छातापुर सीट से जनता दल यूनाइटेड के कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2015 और 2020 के चुनाव में यहां से बीजेपी की टिकट पर नीरज कुमार सिंह ने जीत हासिल कर लिया था। इस बार भी बीजेपी नीरज कुमार सिंह की किस्मत पर फिर से दांव लगा सकती है। 

Chhatapur Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। नीरज कुमार सिंह 93 हजार सात सौ 55 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट विपिन कुमार सिंह 73 हजार एक सौ 20 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से नीरज कुमार सिंह ने विपिन कुमार सिंह को 20 हजार छह सौ 35 वोट के बड़े मार्जिन से मात दिया था तो निर्दलीय कैंडिडेट देव नारायण सदा चार हजार दो सौ 74 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Chhatapur Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से बीजेपी के कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में 75 हजार छह सौ 97 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट जहूर आलम को 66 हजार चार सौ पांच वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नीरज कुमार सिंह ने जहूर आलम को 9 हजार दो सौ 92 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह, 6 हजार दो सौ 44 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Chhatapur Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में 66 हजार आठ सौ 95 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी के कैंडिडेट अकील अहमद ने 43 हजार एक सौ 65 वोट हासिल किया था। इस तरह से नीरज कुमार सिंह ने अकील अहमद को 23 हजार सात सौ 30 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट गुलाब चंद पासवान ने 5 हजार तीन सौ 34 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Chhatapur Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार विश्व मोहन भारती ने जीत हासिल की थी। विश्व मोहन भारती ने चुनाव में 39 हजार नौ सौ 49 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट महेंद्र नारायण सरदार को 28 हजार 14 वोट मिला था। इस तरह से विश्व मोहन भारती ने महेंद्र नारायण सरदार को 11 हजार नौ सौ 35 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट योगेंद्र नारायण सरदार ने 4 हजार दो सौ 50 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

छातापुर विधानसभा सीट पर सीट पर मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटरों की संख्या निर्णायक है। इन तीनों समूहों की आबादी यहां 35 फीसदी के करीब मानी जाती है। वैसे इस सीट पर एक बार फिर से बीजेपी के टिकट पर नीरज कुमार सिंह चुनाव लड़ना तय है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!