Pipra Assembly Seat: पिपरा विधानसभा सीट पर JDU और RJD में होगा कड़ा मुकाबला।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2025 06:01 PM

वहीं 2020 के चुनाव में पिपरा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार रामविलास कामत ने जीत हासिल की थी। रामविलास कामत 82 हजार तीन सौ 88 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट विश्व मोहन कुमार 63 हजार एक सौ 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिहाज से...

Pipra Assembly Seat: पिपरा विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। पिपरा सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। 2008 में परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। 2010 के चुनाव में पिपरा सीट (Pipra Assembly Seat) पर जेडीयू की कैंडिडेट सुजाता देवी ने जीत का परचम लहरा दिया था तो 2015 के चुनाव में पिपरा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट यदुवंश कुमार यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 
PunjabKesari

वहीं 2020 के चुनाव में पिपरा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार रामविलास कामत ने बाजी पलट दी थी। इस बार भी रामविलास कामत जेडीयू की टिकट पर पिपरा के चुनावी रण में किस्मत आजमा सकते हैं। 

Pipra Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर  

वहीं 2020 के चुनाव में पिपरा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार रामविलास कामत ने जीत हासिल की थी। रामविलास कामत 82 हजार तीन सौ 88 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट विश्व मोहन कुमार 63 हजार एक सौ 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिहाज से रामविलास कामत ने विश्व मोहन कुमार को 19 हजार दो सौ 45 वोट के मार्जिन से हराया था तो एलजेपी कैंडिडेट शकुंतला प्रसाद 5 हजार छह सौ 60 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 
PunjabKesari

Pipra Assembly Seat Result 2015 ।।  एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पिपरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट यदुवंश कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। यदुवंश कुमार यादव ने चुनाव में 85 हजार नौ सौ 44 वोट हासिल किया था। बीजेपी कैंडिडेट विश्व मोहन कुमार को 49 हजार पांच सौ 75 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से यदुवंश कुमार यादव ने विश्व मोहन कुमार को 36 हजार तीन सौ 69 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी के कैंडिडेट महेंद्र साह, 4 हजार दो सौ चार वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Pipra Assembly Seat Result 2010 ।।  एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर


वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में पिपरा सीट से जेडीयू कैंडिडेट सुजाता देवी ने जीत हासिल की थी। सुजाता देवी ने चुनाव में 44 हजार आठ सौ 83 वोट हासिल किया था। एलजेपी कैंडिडेट दीनबंधु यादव ने 30 हजार एक सौ 97 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुजाता देवी ने दीनबंधु यादव को 14 हजार छह सौ 86 वोट के  अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट दिलेश्वर कामत, 19 हजार दो सौ 98 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

पिपरा सीट पर मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर सबसे ज्यादा हैं। इनकी आबादी मिलाकर 50 फीसदी के आसपास है। कोसी नदी की वजह से इस इलाके के लोगों को हर साल बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल,पलायन और रोजगार यहां का प्रमुख चुनावी मुद्दा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!