Bihar Politics: क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने तोड़ी चुप्पी!

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Mar, 2026 12:57 PM

will samrat chaudhary become bihar s next cm vijay kumar choudhary statement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गईं। जमुई दौरे में उन्होंने सम्राट चौधरी की ओर इशारा किया, जिससे उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई।

Bihar Politics: बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस अटकल को खारिज कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया है। नीतीश राज्यसभा जाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। 

"मेरे सामने व्याख्या मत कीजिए"
नीतीश कुमार ने बुधवार को 'समृद्धि यात्रा' के तहत जमुई जिले के दौरे के दौरान सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा था, ''ये बिहार को देखेंगे और राज्य काफी प्रगति करेगा।'' इसके बाद मीडिया के एक वर्ग में यह कयास लगाए जाने लगे कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, जब इस संबंध में सवाल पूछे गए तो जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, ''मैं वहां मौजूद था, इसलिए कृपया मेरे सामने अपनी व्याख्या न करें।'' 

"सम्राट चौधरी ईमानदारी से काम कर रहे" 
चौधरी ने यह जरूर स्वीकार किया कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पुरानी आदत रही है कि वह अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहते हैं कि वे आगे जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा, ''इसमें कुछ भी नया नहीं है। आप लोग (पत्रकार) इसे नया संकेत मान रहे हैं।'' 

विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पर देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने अपने वर्तमान कार्यकाल का आखिरी इफ्तार आयोजन किया। उन्होंने कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री हमेशा अल्पसंख्यकों का ख्याल रखते रहे हैं और यही कारण है कि वह हर साल रमजान के पवित्र महीने में मुसलमानों को अपने घर आमंत्रित करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!