Ziradei Assembly Seat: जीरादेई विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2020 01:58 PM

ziradei assembly seat results 2015 2010 2005 bihar election 2020

बिहार का जीरादेई विधानसभा सीट (Ziradei Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का पैतृक स्थान जीरादेई ही था। इसलिए जीरादेई का ऐतिहासिक दृष्टि से अपना अलग ही महत्व है।

सीवानः बिहार का जीरादेई विधानसभा सीट (Ziradei Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का पैतृक स्थान जीरादेई ही था। इसलिए जीरादेई का ऐतिहासिक दृष्टि से अपना अलग ही महत्व है।

1957 में जीरादेई सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट जावर हुसैन ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962में हुए चुनाव में यहां से एसडब्ल्यूए पार्टी के कैंडिडेट राजाराम चौधरी ने जीत हासिल की थी। 1967 और 1969 में हुए चुनाव में जीरादेई सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट जावर हुसैन ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। 1972 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट शंकरनाथ चौधरी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

वहीं 1977 में जीरादेई से कांग्रेसी कैंडिडेट राजाराम चौधरी ने विरोधियों को करारी मात दे दी थी। 1980 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनत पार्टी के राघव प्रसाद ने जीत हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट त्रिभुवन सिंह ने 1985 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल कर ली थी। 1990 में जीरादेई से निर्दलीय कैंडिडेट एस एम मशाबुद्दीन ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1995 में जनता दल के टिकट पर एम शहाबुद्दीन ने जीरादेई में जनता का सबसे ज्यादा समर्थन हासिल किया था।

वहीं 2000 में जीरादेई में हुए चुनाव में आरजेडी (RJD) की टिकट पर मोहम्मद अजाउल हक ने जीत हासिल की थी। वहीं अक्टूबर 2005 में जारादेई में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट श्याम बहादूर सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2010 में बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट आशा देवी ने जीरादेई में विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी। 2015 में जीरादेई सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट रमेश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीरादेई सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रमेश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। रमेश सिंह कुशवाहा ने चुनाव में 40 हजार 760 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट आशा देवी को 34 हजार 669 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रमेश सिंह कुशवाहा ने आशा देवी को 6 हजार 91 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट अमरजीत कुशवाहा, 34 हजार 562 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीरादेई सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट आशा देवी ने जीत हासिल की थी। आशा देवी ने चुनाव में 29 हजार 442 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट अमरजीत कुशवाहा ने 20 हजार 552 वोट हासिल किया था। इस तरह से आशा देवी ने अमरजीत कुशवाहा को 8 हजार 890 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शिवशंकर यादव, 12 हजार 555 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीरादेई सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्याम बहादूर सिंह ने जीत हासिल की थी। श्याम बहादूर सिंह ने चुनाव में 42 हजार 267 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट एजाजुल हक ने चुनाव में 27 हजार 887 वोट हासिल किया था। इस तरह से श्याम बहादूर सिंह ने एजाजुल हक को 14 हजार 380 वोट से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट अजय कुमार सिंह, 3 हजार 48 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!