Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2026 11:10 AM

स्थानीय लोगों ने दोनों बालिकाओं को रैंप के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।
देहरादून: देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के दौरान एक नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। एक लड़की की उम्र तीन साल और दूसरी की सात वर्ष थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना नई बस्ती इलाके में दुर्गा मंदिर के पास हुई, जहां भारी बारिश के दौरान उफनाए नाले में तीन वर्षीय बालिका बहकर उस पर बने एक रैंप के नीचे फंस गई। उसे बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन भी नाले में उतरी लेकिन वह भी वहीं फंस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बालिकाओं को रैंप के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।
बालिकाओं की पहचान सोनाक्षी (3) और लक्ष्मी (7) के रूप में हुई है। बच्चियों की मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार बिहार के खगड़िया का रहने वाला है और वह एवं उनका पति यहां किराए पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।