सारण में करंट लगने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में छाया मातम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Sep, 2021 05:25 PM

10 year old girl dies due to electrocution in saran mourning in family

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी राजू भगत के घर के आंगन में उसकी 10 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी खड़ी थी। इसी दौरान आंगन के उपर से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और तार टूटकर संध्या पर...

 

छपराः बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी राजू भगत के घर के आंगन में उसकी 10 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी खड़ी थी।

इसी दौरान आंगन के उपर से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और तार टूटकर संध्या पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि करंट की चपेट में आने से संध्या कुमारी बुरी तरह से झुलस गई। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!