Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2020 06:05 PM
बिहार में मॉनसून आते ही वज्रपात ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसी बीच सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं झुलस गई।
छपराः बिहार में मॉनसून आते ही वज्रपात ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसी बीच सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं झुलस गई।
जानकारी के अनुसार, जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गांव में तेज वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक सात वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। मृतकों में अवतार थाना क्षेत्र के अवतार नगर गांव निवासी रामायण साह (45) तथा महमदा गांव के बखानी टोला गांव निवासी ठाकुर राय (65), सरोजा देवी (45) तथा रवि कुमार (07) शामिल हैं।
वहीं, मकेर प्रखंड के पश्चिमी ठहरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से राजकुमार साह की 38 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इससे पहले सुबह में पानापुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान संतोष महतो के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में घर के अंदर सो रही रामझरी देवी और लालती देवी घायल हो गई।