Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2026 09:31 AM

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के आदेश पर सभी छह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में ले जाने के दौरान हुई घटना के मामले में सहोदरा थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बेतिया पुलिस की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहोदरा थाना कांड संख्या 65/25, दो अगस्त 2025 से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहोदरा थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, सिपाही सौदागर कुमार यादव, राज किशोर ऋषि, कुंदन कुमार और चालक सिपाही सुमन कुमार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के आदेश पर सभी छह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।