पूर्णिया में पिकअप वैन से 750 किलोग्राम गांजा जब्त, सह चालक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2022 07:27 PM

750 kg ganja seized from pickup van in purnia

बायसी थानाध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर दालकोला चेक पोस्ट पर देर रात एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक एवं उसके सहयोगी निकल कर भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल के द्वारा चालक के सहयोगी को...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में एक वाहन से पुलिस ने करीब 750 किलोग्राम गांजा के साथ सह चालक को गिरफ्तार किया है।

बायसी थानाध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर दालकोला चेक पोस्ट पर देर रात एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक एवं उसके सहयोगी निकल कर भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल के द्वारा चालक के सहयोगी को पकड़ लिया गया लेकिन चालक फरार हो गया। तस्करों ने गांजा को ले जाने के लिए पिकअप वैन में गांजा के ऊपर केला को रखकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया था।

गुप्ता ने बताया कि कुल 73 पैकेट से गांजा जिसकी कुल मात्रा 749.376 किलोग्राम है, बरामद हुआ है। इस मामले में सह चालक पश्चिम बंगाल के निवासी उत्तर दिनाजपुर बाकीडंगा निवासी खगेश वर्मन का पुत्र पवित्रो वर्मन को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार तस्कर से बायसी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को पटना पहुंचाना था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!