Edited By Ramanjot, Updated: 09 Dec, 2022 10:59 AM

मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को यहां बताया कि रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों मे नवंबर माह में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 90 हजार 355 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान मंडल के...
समस्तीपुरः पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान मे रेलवे ने पिछले एक माह में छह करोड़ आठ हजार रुपए राजस्व वसूली कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को यहां बताया कि रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों मे नवंबर माह में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 90 हजार 355 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा एवं समस्तीपुर-सहरसा समेत अन्य रेल खंडों और स्टेशनों पर चलाया गया।