Edited By Ramanjot, Updated: 08 May, 2025 07:17 PM

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए
समस्तीपुर:समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए,साहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को जिले के खानपुर प्रखंड के रहने वाले कांग्रेस साहनी की सुपुत्री सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया, लेकिन आज कई हफ्तों के बाद भी उन अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे वो, पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अधीक्षक महोदय अपराधियों से मिलकर मामले को रफा - दफा करने में लगे हुए है।
साहनी ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर SP को की बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी, आखिर SP साहब अपराधियों को क्यों बचा रहे है ?
मुकेश साहनी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी हैं, SP साहब अगर पंद्रह दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्यायरणाही दिलाते तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा।
वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें उमेश साहनी, आदर्श पिंटू, एवं पुष्प साहनी ने अहम भूमिका निभाई।