शादी में Harsh Firing का खौफनाक अंजाम, गोली लगने से मासूम की गई जान; खुशियों में पसरा मातम

Edited By Harman, Updated: 26 Apr, 2025 02:02 PM

a 14 year old innocent died a painful death due to harsh firing

बिहार के सुपौल में एक हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी में अपने परिजनों के साथ आई 14 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत हो गई।

HARSH FIRING IN SUPAUL: बिहार के सुपौल में एक हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी में अपने परिजनों के साथ आई 14 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत हो गई।

इधर जयमाला...उधर फायरिंग, गोली लगने से मासूम की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान 14 वर्षीय बबीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चल रही थी। जयमाला की रस्म होने जा रही थी। तभी किसी ने इस दौरान हर्ष फायरिंग कर दी और गोली बबीता को लगी। वहीं आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Punjab Kings

Punjab Kings are 0 for 0 with 20.0 overs left

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!