10 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले गया नाबालिग, मुंह में कपड़ा बांध किया रेप

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Mar, 2021 05:56 PM

a minor boy made a 10 year old girl a victim of lust

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके की 10 वर्षीया बच्ची अपने परिजन के साथ गांव में ही आलू के खेत में गई थी। इसी बीच परिजन आलू की कोराई में व्यस्त हो गए और गांव का ही एक नाबालिक लड़का बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मक्के की खेत में ले गया। वहां ले जाकर...

मुजफ्फरपुरः बिहार सरकार भले ही बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले लेकिन आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां एक नाबालिग लड़के ने 10 साल की बच्ची को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बोचहां थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बोचहां इलाके की 10 वर्षीया बच्ची अपने परिजन के साथ गांव में ही आलू के खेत में गई थी। इसी बीच परिजन आलू की कोराई में व्यस्त हो गए और गांव का ही एक नाबालिक लड़का बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मक्के की खेत में ले गया। वहां ले जाकर नाबालिग ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जब लड़की ने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया। वहीं घटना के बाद बच्ची अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

कुछ देर के बाद होश आने पर बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के द्वारा थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला थाने की पुलिस ने आरोपित और पीड़िता के कपड़े जब्त कर लिए हैं। दोनों के कपड़े पर खून के धब्बे मिले हैं, जिसे पुलिस कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद जांच के लिए एफएसएल लैब में भेजेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!