Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2023 04:47 PM

अश्विनी चौबे ने "INDIA" पर तंज कसते हुए कहा कि लड्डू खाओ और लूटो से देश का काम नहीं चलेगा। देश का काम विकास से चलेगा। उन्होंने कहा कि ना लूटेंगे ना लूटने देंगे, और लूट की छूट किसी को नहीं, जो लूटेगा उसे बक्सर के सेंट्रल जेल में बने रस्से से फांसी...
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी फैसला नहीं दिया है, अभी रोका है। राहुल गांधी को सजा 2 दिन का मिले या 2 साल का मिले, लेकिन मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट इनको सजा देगी, इसमें कोई दो मत नहीं।
"ना लूटेंगे ना लूटने देंगे"
अश्विनी चौबे ने "INDIA" पर तंज कसते हुए कहा कि लड्डू खाओ और लूटो से देश का काम नहीं चलेगा। देश का काम विकास से चलेगा। उन्होंने कहा कि ना लूटेंगे ना लूटने देंगे, और लूट की छूट किसी को नहीं, जो लूटेगा उसे बक्सर के सेंट्रल जेल में बने रस्से से फांसी चढ़ा दिया जाएगा। ये सभी ठग मिलकर इंडिया का गठन किए है ताकि देश को जैसे अंग्रेजो ने ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत लूटने का कार्य किया वैसे ही अब ये लोग इंडिया के जरिए लूटने के फिराक में लगे है। मगर देश की जनता इन्हें ऐसे जवाब देगी की ये कहीं के नहीं रहेंगे।
"अपराध जगत को बढ़ावा दे रही बिहार सरकार"
केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार पर भी जमकर भड़ास निकालते हुए कहा की ये सरकार अपराध जगत को बढ़ावा देने में लगी है। यहां अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार, नरसंहार और शिक्षकों पर लाठियां बरसा रही हैं।