Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया टॉर्च टूर पहुंचा शेखपुरा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जोश

Edited By Ramanjot, Updated: 01 May, 2025 10:03 PM

khelo india youth games 2025

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक 04 से 15 मई 2025 राज्य के पांच जिलों पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय एवं भागलपुर में किया जा रहा है।

शेखपुरा: खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक 04 से 15 मई 2025 राज्य के पांच जिलों पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय एवं भागलपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता आयोजन से पूर्व खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रचार प्रसार के उद्देश्य से खेलो इंडिया टॉर्च टूर कार्यक्रम का आयोजन  शेखपुरा जिले में किया गया। विशेष रथ से विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए यह टॉर्च टूर लखीसराय जिले के बाद आज दिनांक 01.05.2025 को शेखपुरा जिले में पहुंची।

PunjabKesari
 
टाऊन हॉल शेखपुरा में मुख्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम टॉर्च टूर यात्रा कार्यक्रम के दल का बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा  एवं संजय कुमार ,उप विकास आयुक्त शेखपुरा के द्वारा स्वागत करते हुए हाथों में उक्त टॉर्च को लेकर टाऊन हॉल  शेखपुरा ले जाया गया। जहां पर अन्य पदाधिकारीगण, आमजन एवम खिलाड़ियों के द्वारा उक्त टॉर्च का जोश के साथ स्वागत किया गया।

PunjabKesari

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बिहार में खेल के बढ़ते स्वरूप एवं बड़े आयोजनों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार जो अतीत से  ज्ञान की धरती के रूप में जाना जाता है ,अब खेल की क्रांति के लिए विख्यात हो रहा है। अब खेल के गढ़ के रूप में जाना जा रहा है। नित्य नई मई प्रतिभा यहां ने निखर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। 

PunjabKesari

वहीं उप विकास आयुक्त शेखपुरा के द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर प्रशंसा जताते हुए कहा कि निश्चय ही इन खेलो के आयोजन से न केवल बिहार अपनी एक नई पहचान बना पाएगा बल्कि यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने को एक नई पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि  एशियन विमेन हॉकी चैंपियनशिप के बाद राष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन निश्चय ही बिहार के लिए गौरव का पल है। जिला प्रशासन शेखपुरा इस खेल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों एवं उनके सहयोगी स्टाफ को बिहार के धरती पर स्वागत करता है तथा उन्हें खेल के लिए शुभकामना देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना बनाते रखते हुए इसमें अपना सर्वोत्तम देने की अपील भी की।

PunjabKesari

अतिथियों को गजसिंह शुभांकर मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए रविशंकर के द्वारा बताया गया कि बिहार में पहली बार खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई 2025 तक 5 जिलों पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय एवं भागलपुर में किया जा रहा है।

PunjabKesari

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन के पूर्व खेलों में युवाओं एवं खेल प्रेमियों के भागीदारी बढ़ाने एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से 14 अप्रैल से 3 मई 2025 तक टॉर्च टूर कार्यक्रम का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। इस गौरव यात्रा में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारीगण एवं शेखपुरा जिलावासियों का बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तरफ से धन्यवाद भी देता हूं ।आशा करता हूं कि इस टॉर्च टूर कार्यक्रम से शेखपुरा  जिले के छात्र-छात्राएं/खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर खेल के क्षेत्र में जिला के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे।

PunjabKesari

 वहीं अपर समाहर्ता के द्वारा खेल के क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभागिता का उल्लेख करते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। इस क्रम में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को खेल की महत्ता समझाया गया तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ियों का उदाहरण देकर युवाओं को प्रेरित किया गया।

PunjabKesari

 इस अवसर सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, खेल संघ के खिलाड़ी एवं वॉलिंटियर्स तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!