फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 03:55 PM

attack on police team in jamui

गिरफ्तार अपराधी खैरमा निवासी ढीबू यादव पर डकैती, लूट और मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ रेलवे थाने के मामले भी शामिल हैं।

Jamui News : जमुई जिले के खैरमा इलाके में सोमवार को अपराधियों ने गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे एक सिपाही तथा दो सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। इस मामले में पुलिस टीम एक फरार अभियुक्त को पकड़ने पहुंची थी, उसी समय यह हमला हुआ, बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी खैरमा निवासी ढीबू यादव पर डकैती, लूट और मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ रेलवे थाने के मामले भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधी ढिबू यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और सूचना मिलने पर उसके खिलाफ दर्ज मामले के आईओ सुनील कुमार साह पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे खैरमा पुल स्थित चिमनी भट्ठा के पास पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जैसे ही ढीबू यादव को दबोचा, उसी दौरान उसके परिवार के सदस्य और सहयोगी लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। 

इस अचानक हुए हमले में एसआई सुनील कुमार साह, बिक्रम कुमार और सिपाही रणबीर कुमार घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त ढीबू यादव को भी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर मनीष कुमार की देखरेख में सभी का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!