Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2025 12:29 PM
![bihar aaj aur kal ka mausam kaisa rahega](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_09_47_515774341biharweather-ll.jpg)
बिहार में मौसम Mausam Update अब धीरे धीरे बदलने लगा है। तापमान में temperature rise लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही सर्दियों की विदाई हो जाएगी।
Bihar Weather: बिहार में मौसम (Mausam Update) अब धीरे धीरे बदलने लगा है। तापमान में (temperature rise) लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही सर्दियों की विदाई हो जाएगी। हालांकि मौसम विभाग (Bihar Weather Report) के मुताबिक अभी उत्तर बिहार से ठंड को जाने में समय लगेगा। लेकिन कल से कड़ाके की ठंड नहीं होगी। यहां सुबह-शाम की ठंड (Cold Wave) का दौर रहेगा।
पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 6 दिनों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान का स्तर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ सकता है, जिससे ठंड में भारी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग (Bihar Weather Report) के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में दिनभर तेज पछुआ हवा चल रही हैं। जिससे ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में खिली धूप गर्मी का अहसास दिला रही है। हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हो रहे विक्षोभ मौसम से न्यूतनम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। तराई वाले इलाकों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही घना कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा।
कल कैसा रहेगा प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान | Bihar Kal ka Mausam kaisa Rahega
पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गया- गया में आज का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।