बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, पश्चिम बंगाल सरकार को बताया विफल

Edited By Harman, Updated: 05 Oct, 2024 04:17 PM

bihar deputy chief minister vijay kumar sinha targeted mamta banerjee

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व सदस्य अर्जुन सिंह के घर पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम...

पटना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व सदस्य अर्जुन सिंह के घर पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और अब राज्य में आतंकवादी, उग्रवादी और अपराधियों का नियंत्रण है।

"पश्चिम बंगाल की सरकार लोकतंत्र पर कर रही हमला"
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "पश्चिम बंगाल की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है। ममता दीदी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, नहीं तो उन्हें सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। अपराधियों, आतंकवादियों, और उग्रवादियों को संरक्षण देने वाली मानसिकता राष्ट्र विरोधी है। ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर होना चाहिए।"

वहीं, इस बयान के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। साथ ही इस मुद्दे पर आगे की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!