कैबिनेट मंत्री के घर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jun, 2026 01:36 PM

bulldozer action on cabinet minister shweta gupta s home

जैसे ही मंत्री के आवास पर बुलडोजर चलने की खबर फैली तो भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Bihar News: बिहार में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की जद में अब खुद सरकार की कैबिनेट मंत्री श्वेता गुप्ता आ गई हैं। दरअसल, सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्वेता गुप्ता के आवास बुलडोजर चला दिया। वहीं प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। 

भारी सुरक्षा बल रहा मौजूद 
जब रविवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता के सीतामढ़ी स्थित आवास पहुंचे तो हड़कंप मच गया। टीम ने आवास का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया, जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया था। जैसे ही मंत्री के आवास पर बुलडोजर चलने की खबर फैली तो भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- मंत्री के काफिले पर हमला, भड़के लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़े; मचा बवाल

उधर, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंत्री के आवास का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसे नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ यह अभियान पूरी तरह निष्पक्ष है। चाहे कोई आम नागरिक हो या सरकार का कोई रसूखदार मंत्री, हर अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!