बिहार के रमेश की रातोंरात बदली किस्मत, ड्रीम 11 पर टीम बनाकर जीते 2 करोड़ रुपए

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 May, 2022 03:13 PM

bihar s ramesh won 2 crore rupees by making a team on dream11

जानकारी के अनुसार, सारण के रहने वाले रमेश कुमार ने मंगलवार को ड्रीम11 पर टीम बनाई वह कई सालों से टीम बनाकर गेम खेला करते थे। वहीं अब उन्‍होंने पंजाब किंग्‍स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच से पहले आईपीएल की एक टीम बनाई।

 

सारणः बिहार के सारण जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने आईपीएल के दौरान ड्रीम 11 पर टीम बनाकर 2 करोड़ रुपए जीते। इस बात का पता जब सभी को लगा तो यह चर्चा का विष्य बन गया।

जानकारी के अनुसार, सारण के रहने वाले रमेश कुमार ने मंगलवार को ड्रीम11 पर टीम बनाई वह कई सालों से टीम बनाकर गेम खेला करते थे। वहीं अब उन्‍होंने पंजाब किंग्‍स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच से पहले आईपीएल की एक टीम बनाई। इस टीम में रमेश ने कगीसो रबाडा को कैप्टन और शिखर धवन को उप कैप्टन बनाया। मैच समाप्त होने के बाद रमेश द्वारा बनाई गई टीम देश में नंबर वन पर रही।

इसके बाद रमेश को 2 करोड़ रुपए जीतने का मैसेज मिला। इतना सब होने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जीएसटी काटने के बाद उनके खाते में 1 करोड़ 40 लाख रुपए आ गए। बता दें कि रमेश कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से वापस अपने घर आए थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!