शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा परिवार, किराना दुकान में आग लगने से दो मासूमों समेत 3 की मौत; गांव में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2026 01:01 PM

bihar three people burn to death in grocery shop fire

​​​​​​​राहुल कुमार ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक घर-सह-दुकान में आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना शुक्रवार रात को जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरहरवा फतेह मोहम्मद गांव में एक जनरल स्टोर में हुई। मृतकों की पहचान दुकानदार के आठ वर्षीय बेटे, 12 वर्षीय बेटी और स्टोर के कर्मचारी प्रिंस कुमार (28) के रूप में हुई है।

मौतों की पुष्टि करते हुए SHO राहुल कुमार ने कहा, "दुकानदार का घर स्टोर के ऊपर ही था, जहां रात में आग लगी। ग्रामीणों को शक है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, लेकिन आग लगने का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।" उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहुल कुमार ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार आग से बच निकलने में कामयाब रहा, लेकिन उसे चोटें आईं। उसे शुरू में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!