दर्दनाक हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Oct, 2026 03:30 PM

purnia car goes out of control and falls into river driver dies

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का संबंध पूर्व विधायक संतोष कुशवाहा से था। कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, ''विनय हमारे परिवार के सदस्य थे और बेहद सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। यह हम सभी के लिए बेहद हृदयविदारक क्षण है।''

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में गुरुवार रात एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरी, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विनय कुमार विश्वास के रूप में हुई है। वह डगरुआ प्रखंड के कोचैली गांव के निवासी थे। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिनव पराशर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा कप्तान पुल पर हुआ। चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद एसयूवी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसमें सवार व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। 

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हादसे के सटीक कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का संबंध पूर्व विधायक संतोष कुशवाहा से था। कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, ''विनय हमारे परिवार के सदस्य थे और बेहद सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। यह हम सभी के लिए बेहद हृदयविदारक क्षण है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!