विशेष राज्य के दर्जे को लेकर BJP और JDU आमने-सामने, जायसवाल के सवाल का नीरज कुमार ने दिया जवाब

Edited By Nitika, Updated: 07 Feb, 2022 04:35 PM

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर भाजपा और जदयू आमने-सामने आ गई है। भाजप के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार से सवाल किया था।

 

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर भाजपा और जदयू आमने-सामने आ गई है। भाजप के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार से सवाल किया था। वहीं जदयू नेता नीरज कुमार ने भी फेसबुक लाइव कर जायसवाल के सवाल का जवाब दिया है।

नीरज कुमार ने कहा कि संजय जायसवाल ने जिस विभाग पर सवाल उठाया वो भाजपा के पास है। संजय जायसवाल ने फेसबुक पर लिखा था कि केंद्र सरकार बिहार का काफी ध्यान रखती है। महाराष्ट्र की आबादी बिहार से एक करोड़ ज्यादा फिर भी बिहार को महाराष्ट्र से 31 हजार करोड़ रुपए ज्यादा मिले। उन्होंने कहा कि जीएसटी से सबसे ज्यादा फायदा बिहार जैसे राज्य को हुआ। बिहार सरकार केंद्र के पैकेज का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

वहीं जायसवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार की योजनाओं का समुचित उपयोग करना होगा। सात निश्चय के आधार पर 2020 में एनडीए सरकार का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि हमें मूल मुद्दे से कभी भटकना नहीं चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!