पटना में जेपी नड्डा ने कहा- भाजपा ने गांधी के ‘‘ग्राम स्वराज'' के सपने को किया साकार

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2022 09:42 AM

bjp has realized gandhi s dream of  gram swaraj  nadda

जेपी नड्डा भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रसिद्ध बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में, जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के ‘‘ग्राम स्वराज'' के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया। नड्डा ने साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सहकारी खेती की अपनी अवधारणा में भारत की ‘‘सतही समझ'' प्रदर्शित की।

जेपी नड्डा भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रसिद्ध बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में, जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली है, ग्रामीण विकास के लिए आवंटित धन में पांच गुना वृद्धि हुई है। और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं, वे दिन बीत गए जब आवंटित किए गए प्रत्येक रुपए में से केवल 15 पैसा इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचता था।''

बमुश्किल 20 मिनट के अपने संक्षिप्त भाषण में भाजपा अध्यक्ष इस बात पर जोर देते दिखे कि उनकी पार्टी की सरकार ग्रामीण आबादी की जरूरतों के बारे में गहराई से चिंतित है और उनके बेहतरी के लिए कदम उठा रही है। केंद्र सरकार को विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर आलोचनाओें का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बेहतरीन प्रदर्शन का उल्लेख किया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला गठबंधन डेढ़ दशक से अधिक समय से सत्ता में है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!