Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Oct, 2023 03:37 PM

महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से 1 दिन पूर्व आज भभुआ में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, भभुआ एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही गांधी जी की मूर्ति को भी पानी से धोया।
कैमूरः महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से 1 दिन पूर्व आज भभुआ में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, भभुआ एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही गांधी जी की मूर्ति को भी पानी से धोया।
बता दें कि जिले के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज जशवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर आज पूरे जिले के हर बूथ लेवल पर भाजपा स्वच्छता अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि हम जिला वासियों से अपील भी कर रहे है कि आप अपने आस-पास की गंदगी को साफ रखें, स्वच्छ रहे, सफाई से सभी लोग स्वस्थ रहेंगे, निरोग रहेंगे।