BJP ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए RJD विधायकों को दिया धन्यवाद

Edited By Nitika, Updated: 22 Jul, 2022 02:47 PM

bjp thanks rjd mla

बिहार भाजपा ने संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राजद के 8 विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

 

पटनाः बिहार भाजपा ने संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राजद के 8 विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इन आठ विधायकों के लिए संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा है, 'राजद के उन सभी आठ विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी को वोट किया।'

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में खास बात यह रही कि राजद के आठ विधायकों ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट न देकर राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान किया। इसको लेकर अब जायसवाल इन सभी विधायकों को धन्यवाद दे रहे हैं और उनका आभार जता रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!