Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2025 01:43 PM

दरअसल, यह पूरी घटना जिले के मड़ैया सहायक थानाक्षेत्र के बहरखाल बहियार की है। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता गड्ढे में फेंके बोरे में से हड्डियों को निकालकर नोच-नोचकर खा रहा था। वहीं पास में काम कर रहे किसानों ने देखा तो उनको शक हुआ। इसके बाद किसानों...
Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले से दिल दो दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के शव को टुकड़ों में काटकर गड्ढे में फेंक दिया गया। वहीं जब एक किसान ने कुत्ते हड्डियां नोच-नोचकर खाते हुए देखा तो उसे शक हुआ, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं महिला का नरकंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, यह पूरी घटना जिले के मड़ैया सहायक थानाक्षेत्र के बहरखाल बहियार की है। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता गड्ढे में फेंके बोरे में से हड्डियों को निकालकर नोच-नोचकर खा रहा था। वहीं पास में काम कर रहे किसानों ने देखा तो उनको शक हुआ। इसके बाद किसानों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया।
वहीं पुलिस का मानना है कि शव के टुकड़े करने के बाद उसे गड्ढे में फेंका गया है। शव को गलाने के लिए चूना भी डाला गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।