Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jun, 2025 01:37 PM

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद अशोक कुमार यादव के बेटे विभूति कुमार यादव (24) दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से बाजार के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की, लेकिन उनका कोई पता...
Bihar News: बिहार के दरभंगा में मधुबनी के भाजपा सांसद (BJP MP) अशोक कुमार यादव (Ashok Kumar Yadav) के छोटे पुत्र विभूति यादव लापता हो गए। बताया जा रहा है कि वे रविवार को बाजार के लिए निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं लौटे। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभूति की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सांसद अशोक कुमार यादव के बेटे विभूति कुमार यादव (24) दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से बाजार के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई करते हैं विभूति
बताया जा रहा है कि विभूति कुमार यादव दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई करते हैं और वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आए थे। वहीं लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के बेटे की तलाश में जुट गई। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।