चिराग का बिहारवासियों ने नाम खुला पत्र, लिखा- JDU को दिया एक वोट भी...

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 11:06 AM

chirag paswan attacked nitish

बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज एक और प्रहार कर राज्य के लोगों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि जदयू प्रत्याशियों को दिया गया...

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज एक और प्रहार कर राज्य के लोगों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि जदयू प्रत्याशियों को दिया गया एक भी वोट उनके बच्चों को पलायन करने पर मजबूर कर देगा।
PunjabKesari
चिराग पासवान ने इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू के खिलाफ मैदान में उतरने के फैसले को लेकर बिहारवासियों के नाम लिखे खुले पत्र को सोमवार को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनके इस पवित्र फैसले के बारे में भ्रम फैलाएंगे लेकिन उन्होंने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में लोजपा के साथ बनेगी। लोजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पापा (रामविलास पासवान)- मम्मी और आप सभी के आशीर्वाद से अभी लंबा सफर तय करना है, अभी और अनुभव लेना है।
PunjabKesari
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के इतिहास का यह निर्णायक क्षण है। बारह करोड़ बिहारवासियों के जीवन-मरण का प्रश्न है क्योंकि अब खोने के लिए और समय नहीं है। उन्होंने जदयू पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, ‘‘इस चुनाव में जदयू प्रत्याशियों को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चों को पलायन करने पर मजबूर कर देगा। लोजपा की राह आसान नहीं है लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।'

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!