मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, प्रगति के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2023 02:49 PM

cm inspected the remaining works under construction

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

PunjabKesari

लोहिया पथ चक्र पर आधारित मैप के माध्यम से मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने लोहिया पथ चक्र से जुड़े पथों की उपयोगिता, सर्विस रोड की स्थिति, गाड़ियों के आवागमन आदि के संबंध में पूरी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उन्हें इस पथ चक्र के उत्तर-पूरब छोर पर बने पुराने सरकारी भवनों को तोड़ने का निर्देश दिया ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि ये सरकारी भवन 80 वर्ष पुराने हैं, इनकी जगह यहां नए मल्टीस्टोरीज बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार करें एवं नए भवन बनाने हेतु अबिलंब निर्णय लेकर निर्माण कार्य की दिशा में भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरे तौर पर लोहिया पथ चक्र के शुरू हो जाने से इससे जुड़े पथों पर वाहनों का परिचालन और अधिक सुचारू हो जाएगा। इसके बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी, साथ ही राजधानीवासियों को भी जाम से निजात मिलेगी।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे। निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया पथ चक्र को इस साल दशहरा के पहले कंप्लीट करना है। आज उसी को देखने हम यहां आए हैं। यहां पुराने बिल्डिंग को हटाकर नया बिल्डिंग बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा। इससे आने-जाने का जो रास्ता है वो और अधिक चौड़ा हो जाएगा। रविवार के दिन काम पर निकलने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे हमको कोई मतलब नहीं रहता है। हमको सिर्फ काम करना है। काम से ही मतलब रखते हैं। दिन कोई मायने नहीं रखता है। लोहिया पथ बनवाने का कांसेप्ट मेरा ही था। एक हिस्सा बन गया है और दूसरा बन रहा है। इसके बन जाने से रास्ता बहुत ही सुगम हो जाएगा। यहां 80 साल पहले के बने हुए बिल्डिंग हैं, जो बहुत पुराने हैं। इसे हमलोग नया बनवाएंगे।

PunjabKesari

मुंबई में होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठक पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने से संबंधित पूछे गए पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। हम सबको बस एकजुट करना चाहते हैं। हम शुरु से ही यह बात बोल रहे हैं। विपक्ष क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं है। हम मुंबई तो जा रहे हैं। वहां कुछ और पार्टियां भी एक साथ आ रही हैं। वहां हम सब पुनः एक साथ मिल बैठकर निर्णय लेंगे। हम चाह रहे हैं कि यह जल्दी तय हो जाए कि कौन-कौन कहां-कहां से लड़ेगा। भाजपा के लोग जान रहे हैं कि हम इतने लोगों को एकजुट कर रहे हैं तो उनको नुकसान होने वाला है। इसलिए भाजपा के लोग अनाप शनाप बोलते रहते हैं। भाजपा के लोग क्या बोलते हैं, हम ध्यान नहीं देते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!