Pragati Yatra: CM नीतीश ने सीतामढ़ी रीगा चीनी मिल का किया शुभारंभ, कई विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Dec, 2024 06:39 PM

cm nitish inaugurated sitamarhi riga sugar mill

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी जिले के रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर शुभारंभ किया। इस...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी जिले के रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के दौरान प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने मनियारी गांव के विकास कार्यों का लिया जायजा
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सीतामढ़ी जिले के लिए 236 करोड़ 60 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 141 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपये की योजनाओं का उद्घाटन तथा 95 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित सतुआही पोखर, मनियारी (डुमरा में) नौका विहार तथा पोखर किनारे योग सह ध्यान केंद्र, खुला व्यायामशाला एवं बाल क्रीड़ा स्थल का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान का गुब्बारा उड़ाया। मुख्यमंत्री ने सतुआही पोखर में दो हंसों के जोड़ा को भी छोड़ा। योग सह ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तालाब के निरीक्षण के दौरान कहा कि इसके चारों तरफ सीढ़ी बनाएं और बगल में सुरक्षात्मक घेरा बनाएं ताकि कोई तालाब में न गिरे। तालाब ऐसा बनाएं कि यह देखने में आकर्षक लगे और साथ ही यहां लोगों के घूमने एवं बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था हो।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों को 36 करोड़ 57 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि वर्ष 2006 में हमने जीविका की शुरुआत की। हमने इसे 'जीविका' नाम दिया और इससे जुड़नेवाली महिलाओं को 'जीविका दीदी' कहा। बाद में उस समय की केंद्र सरकार ने बिहार के जीविका के कार्यों की सराहना की और इसका अनुकरण करते हुए पूरे देश में 'आजीविका' नाम से इसे शुरू किया। जीविका दीदियों के हित के लिए हमने कई कार्य किए हैं। आपलोग इसे याद रखिएगा। आपलोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं, इसे देखकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। हम चाहते हैं कि आपलोग हमेशा आगे बढ़ते रहिए। मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, कृषि विभाग, जिला यक्ष्मा केंद्र, उद्योग विभाग, कुशल युवा कार्यक्रम, समेकित बाल विकास परियोजना आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जन्म देनेवाली माताओं को 2000 रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। ई-रिक्शा के लाभुकों, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मनिहारी के नये पंचायत सरकार भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और पंचायत सरकार भवन के विभिन्न केंद्रों के बारे में जानकारी ली।

PunjabKesari

इस दौरान सीतामढ़ी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखंड अंतर्गत मधकौल टूटान स्थान का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद लवली आनंद, विधायक पंकज मिश्रा, विधायक चेतन आनंद, विधायक अनिल राम, विधायक गायत्री देवी, विधायक मोतीलाल प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, एडीजी कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, सीतामढ़ी जिला के जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!