मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार चल रही थीं विद्यावती

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Dec, 2025 10:44 AM

cm nitish kumar s mother in law passes away

Bihar News: आज यानि शनिवार को सास के अंतिम संस्कार के लिए नीतीश कुमार बांस घाट पहुंचे हैं। उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद हैं।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विद्यावती लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन (Nitish Kumar''s mother-in-law passed away) की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

PunjabKesari

2 महीने से IGMS में भर्ती थीं विद्यावती
आज यानि शनिवार को सास के अंतिम संस्कार के लिए नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि विद्यावती देवी पिछले 2 महीने से आईजीएमएस में भर्ती थीं। वहीं लंबी बीमारी के बाद उन्होंने शुक्रवार शाम 6:40 बजे अंतिम सांस ली। 

PunjabKesari

निशांत ने लिखा भावुक संदेश
मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में लिखा कि नानी मां के देहांत से मन अत्यंत व्यथित है। वे केवल एक नानी नहीं थी बल्कि स्नेह, ममता और आशीर्वाद की छांव थीं। उनकी कहानियां दुलार और मुस्कान हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी। निशांत ने आगे लिखा कि नानी मां ने उन्हें प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!