जो भारत और इंडिया के नाम पर विवाद कर रहे हैं, वह सिर्फ कुर्सी के लिए कर रहेः नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2023 05:41 PM

controversy broke out in the name of india and india hari sahni said this

बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने देश के नाम पर हो रहे विवाद पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का नाम भारत आज से नहीं सदियों से ऋषि मुनियों के द्वारा रखा गया था। भारत आध्यात्मिक गुरु है और आज जो भारत और...

बेगूसरायः बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने देश के नाम पर हो रहे विवाद पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का नाम भारत आज से नहीं सदियों से ऋषि मुनियों के द्वारा रखा गया था। भारत आध्यात्मिक गुरु है और आज जो भारत और इंडिया के नाम पर विवाद कर रहे हैं, वह सिर्फ कुर्सी के लिए कर रहे हैं।

'इंडिया गठबंधन सिर्फ कुर्सी के लिए विरोध करने का काम कर रही'
बता दें कि बेगूसराय दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, विधान पार्षद सर्वेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने शाल और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हरि सहनी ने कहा कि देश का नाम भारत आज से नहीं सदियों से ऋषि मुनियों के द्वारा रखा गया था। भारत आध्यात्मिक गुरु है और आज जो भारत और इंडिया के नाम पर विवाद कर रहे हैं, वह सिर्फ कुर्सी के लिए कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इंडिया के बदले भारत आज से लिखा जा रहा है, प्रधानमंत्री पहले भी विदेश में पत्र लिखते थे तो भारत का नाम जिक्र होता था। इसलिए इंडिया गठबंधन सिर्फ कुर्सी के लिए विरोध करने का काम कर रही है।

'सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जाएंगे'
वहीं दूसरी और हरि सहनी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा कि सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सनातन धर्म सभी को समान अधिकार देता है। भारत आध्यात्मिक गुरु हैं और विदेशों में भी जो देश के लोग रहते हैं वह हर साल दीपावली,छठ और दशहरा मनाते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!