ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट का पेपर हुआ लीक, तत्काल परीक्षा को किया गया रद्द

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Sep, 2022 02:21 PM

cost and management account paper leaked in lalit narayan mithila university

दरअसल, 16 सितंबर को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट का पेपर होना था पर सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबर सामने आने लगी। इसके बाद उक्त विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने बताया कि अनिवार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है।...

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। यहां पर वाणिज्य प्रतिष्ठा विषय के पत्र संख्या 6 कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट का पेपर लीक हो गया। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर पेपर वायरल
दरअसल, 16 सितंबर को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट का पेपर होना था पर सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबर सामने आने लगी। इसके बाद उक्त विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने बताया कि अनिवार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। साथ ही यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की अगली तिथि भी बता दी है।

पूर्व निर्धारित समय पर होंगी ये परीक्षाएं
वहीं परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा के स्थगित होने की जानकारी केंद्र अधीक्षक कुलपति के सचिव को दे दी गई है। साथ ही वाणिज्य के मार्केटिंग एवं एचआरएम ऑनर्स के साथ प्रथम पाली में होने वाली अन्य विषयों की परीक्षा को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न होंगे।                                                         

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!