Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2026 05:20 PM

घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ नहर के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल प्रिंस रंजन को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से शहर की ओर फरार हो गए। मृतक घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरबा, वार्ड संख्या सात निवासी सुनील यादव का पुत्र था। वह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र था और घटना के समय बाइक से विश्वविद्यालय जा रहा था।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।