अपराधियों के हाथों में सत्ता होगी तो अच्छे समाज की कल्पना कैसे करेंगे: प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर बड़ा हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Oct, 2026 05:53 PM

prashant kishor launches a major attack on the bihar government

किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी, बालू माफिया से पैसा कमाने और अपराध को संरक्षण देने पर है।

सहरसा: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोग अपराधियों को चुनकर सदन का सदस्य बनाएंगे और सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज और रोजगार की कल्पना कैसे कर सकते हैं। 

किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी, बालू माफिया से पैसा कमाने और अपराध को संरक्षण देने पर है। जनसुराज के नेता ने विधानपरिषद (MLC) चुनाव को लेकर कहा कि यह सरकार बनाने या हटाने का चुनाव नहीं, बल्कि सरकार पर अंकुश लगाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि कोसी क्षेत्र में एनके यादव हारते हैं, तो भाजपा से जुड़े विधायक, सांसद और दिल्ली तक के नेताओं को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि लोग पार्टी से विमुख क्यों हो रहे हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। 

यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बिहार

किशोर ने राघोपुर नाव हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जब लोग अपने और अपने बच्चों की सुविधाओं को छोड़कर जाति-धर्म के आधार पर वोट देते हैं, तो समाज में सुधार नहीं हो सकता। आज के दौर में नाव पर सवार 20-25 बच्चों के डूबने और मौके पर एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की व्यवस्था नहीं होने जैसी घटना आदिकालीन व्यवस्था की याद दिलाती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!