अपराधियों ने वार्ड सदस्य के घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली, 2 की हालत गंभीर

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Oct, 2022 02:41 PM

criminals entered the ward member s house and opened fire

जानकारी के मुताबिक, मामला बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाश ने गुरुवार की सुबह वार्ड सदस्य के घर में आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना में वार्ड सदस्य समेत 2...

बेतियाः बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए है कि वह आए दिन लूट, गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बेतिया जिले से सामने आया है, जहां पर 3 अपराधियों ने वार्ड सदस्य के घर घुसकर लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 4 लोगों को गोली लग गई है, जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

बदमाशों ने घर में घूसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मामला बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाश ने गुरुवार की सुबह वार्ड सदस्य के घर में आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना में वार्ड सदस्य समेत 2 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। 4 लोगों को गोली लगी है। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, रुस्तम अंसारी, सुधन मांझी और विजय पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि एक अपराधी को पकड़ लिया गया और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गोलीबारी पारिवारिक विवाद में हुई है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक हथियार भी बरामद किया है।इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!