10वीं की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में था शिक्षक, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा; फिर जो हुआ...

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2026 02:22 PM

teacher caught in objectionable condition with student

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम छात्रा के परिजन गांव से बाहर गए हुए थे और वह अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। इसी बीच देर रात करीब 11 बजे आरोपी शिक्षक उसके घर पहुंच गया।

Gaya News: बिहार के गया जिले से गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल का शिक्षक 10वीं की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जब ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो गांव में बवाल मच गया। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। 

देर रात घर पहुंचा शिक्षक 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र का है। आरोपी शिक्षक इसी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित है। वहीं 16 वर्षीय छात्रा भी यहीं पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम छात्रा के परिजन गांव से बाहर गए हुए थे और वह अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। इसी बीच देर रात करीब 11 बजे आरोपी शिक्षक उसके घर पहुंच गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को छात्रा के घर में जाते देखा गया तो उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर बवाल मच गया। काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा होने के बाद आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले आई। 

4 महीने से था अफेयर! 

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक और छात्रा के बीच पिछले चार महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं शिक्षक का अक्सर छात्रा के घर आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उसने दूसरे शादी कर रखी है। उसकी दूसरी पत्नी एक सरकारी शिक्षिका है और उनका 5 साल का एक बेटा है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही थाने पहुंची पत्नी ने अपने पति का बचाव किया। 

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर SHO निलंबित, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

क्या कहती है पुलिस? 

इस मामले में आमस थाना प्रभारी धनंजय कुमार का कहना है कि मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा है, इसलिए उसकी उम्र, दोनों के बीच के संबंधों की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!