सावन के पांचवां सोमवारः बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ी भीड़, पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Edited By Nitika, Updated: 07 Aug, 2023 11:11 AM

crowd gathered in baba garibnath dham

उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे के बाद अरघा से जलाभिषेक किया।

 

मुजफ्फरपुरः उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे के बाद अरघा से जलाभिषेक किया। वहीं मंदिर परिसर बोलबम से गुंजायमान हुआ। सावन महीने के पांचवीं सोमवारी को हजारों कांवरियों ने जलाभिषेक किया।

PunjabKesari

बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा। पहले जाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवरियों का जत्था चला। बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंंचते ही पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पूरा मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मलमास महीने में इस बार दो श्रावण के महीने हैं। इस बार 19 साल बाद सावन महीने में मलमास लगा है। इसलिए इस बार के मलमास में सभी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से लोगों के जीवन सुखमय हो जाते हैं।

PunjabKesari

वहीं गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस बार लोगों की आस्था परवान पर है। सभी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि सेवा दल और जिला प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!