रिश्वतखोर अधिकारी पर निगरानी का शिकंजा, बेतिया में 30 हजार घूस लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 14 Mar, 2026 08:42 AM

dairy field officer caught red handed accepting 30 000 bribe in bettiah

Bihar News : बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला मुख्यालय में पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कारर्वाई करते हुए बेतिया के डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग अभिषेक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है

Bihar News : बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला मुख्यालय में पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कारर्वाई करते हुए बेतिया के डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग अभिषेक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी बानुछापर के हाजमा टोला स्थित एक निजी मकान में संचालित जिला गव्य विकास कार्यालय से की गई। जानकारी के अनुसार गौनाहा थाना क्षेत्र के सेरवा निवासी बबलू कुमार फिलहाल नरकटियागंज में रहते हैं और कंप्रिहेंसिव डेयरी डेवलपमेंट स्कीम के तहत एक लाख 90 हजार रुपये का सरकारी अनुदान उन्हें मिलना था। आरोप है कि इस राशि को स्वीकृति दिलाने के लिए डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग अभिषेक ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

इस मामले में बबलू कुमार ने 26 फरवरी को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी की टीम ने आज जाल बिछाया और जैसे ही बबलू कुमार ने निर्धारित 30 हजार रुपये की रिश्वत की राशि अनुराग अभिषेक को सौंपी, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। निगरानी के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद टीम कार्यालय में संचिकाओं की जांच कर रही है। छापेमारी दल में डीएसपी आदित्य राज, इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, मोहन पांडेय सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!