Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2025 10:27 AM

केवटी अंचल के अंचल अधिकारी भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार शाम कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव में वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई एवं दो महिला झुलस गई है। मृतक की पहचान राधिका देवी (30) के रूप में हुई है।
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में एक बार फिर वज्रपात का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन महिला झुलस गई। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
केवटी अंचल के अंचल अधिकारी भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार शाम कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव में वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई एवं दो महिला झुलस गई है। मृतक की पहचान राधिका देवी (30) के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वज्रपात की घटना में सुजान देवी (42) की मौत हो गई है जबकि एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।