Edited By Ramanjot, Updated: 22 May, 2025 08:46 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के द्वारिका सेक्टर- 23 के पास वाहन दुर्घटना में बिहार के गया जिले के रहनेवाले 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है।
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के द्वारिका सेक्टर- 23 के पास वाहन दुर्घटना में बिहार के गया जिले के रहनेवाले 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य विभागों से भी मिलने वाली अनुमान्य सहायता राशि मृतक के आश्रितों को उपलब्ध करायी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।