पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े उप मुखिया को गोली मार किया घायल, इलाके में मचा हड़कं

Edited By Harman, Updated: 15 Sep, 2024 04:23 PM

deputy mukhiya shot and injured in broad daylight

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। भोजपुर के आरा में बेलगाम बदमाशों ने दिनदहाड़े उपमुखिया सह वार्ड पार्षद को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरा: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। भोजपुर के आरा में बेलगाम बदमाशों ने दिनदहाड़े उपमुखिया सह वार्ड पार्षद को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बाजार से सामान लाने के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, घटना संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव के पास की है। घायल शख्स की पहचान सह खंडल पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड पार्षद दीपक कुमार केसरी के रूप में हुई है। जो कि पेशे से किराना दुकानदार हैं। रविवार की सुबह दीपक किराना दुकान के लिए बाजार से सामान लाने दो पहिया वाहन पर सवार होकर घर से निकले थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली दीपक के पेट के पिछले हिस्से में लगी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल उप मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी भी दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और मामले की छानबीन में जुट गई हैं। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!