Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jul, 2023 12:27 PM

हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर पटना गांधी घाट की गंगा महाआरती प्रसिद्धि की ओर है। गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आर्शीवाद लेने के लिए लगातार संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को गंगा महाआरती में शामिल होने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार के...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर पटना गांधी घाट की गंगा महाआरती प्रसिद्धि की ओर है। गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आर्शीवाद लेने के लिए लगातार संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को गंगा महाआरती में शामिल होने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार के डायरेक्टर अमित कुमार सपरिवार गांधी घाट पहुंचे।

अमित कुमार ने सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया तथा गंगा आरती में शामिल होकर सुख शांति का कामना की। गंगा महाआरती के मुख्य पुजारी पंडित चिंटू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन कराया। उसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा महाआरती के संचालक कुमार मयंक, आशुतोष राजन, राजप्रकाश ने अमित कुमार का स्वागत किया।

आपको बता दें कि गंगा महाआरती का आयोजन पटना के गांधी घाट पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के द्वारा वर्ष 2011 से प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाता है। जिसमें हज़ारो की संख्या में लोग पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों से शामिल होते हैं। गंगा महाआरती के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रबंध किए जाते हैं। नदी में एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की जाती है। साथ ही घाट पर स्थानीय पुलिस की भी नियुक्ति होती है।
