लोकसभा चुनाव: नीतीश के UP के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, BJP ने कसा तंज तो RJD ने कही ये बात

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2023 02:09 PM

discussion of nitish contesting from phulpur in up intensifies

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बिहार की फिज़ाओं में चुनावी रंग घुलने लगा है। अभी से ही सभी पार्टियों में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बिहार की फिज़ाओं में चुनावी रंग घुलने लगा है। अभी से ही सभी पार्टियों में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इन दिनों फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

PunjabKesari

दरअसल पत्रकारों के सवाल कि पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा की जा रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले हैं? जिसके जवाब में बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के यूपी चुनाव प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बिल्कुल गलत चर्चा चल रही है ऐसी कोई तैयारी नहीं है। हालांकि उत्तर प्रदेश की जनता यह जरूर चाहती है कि बिहार के मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़े। लेकिन अंतिम मुहर तो पार्टी को ही लगानी है कि नीतीश कुमार कहां से चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari

नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर RJD ने कही ये बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में लोकप्रिय हैं। यूपी की जनता और कार्यकर्ता ये चाहते हैं कि नीतीश कुमार किसी सीट से चुनाव लड़े लेकिन तय पार्टी और नीतीश कुमार को करना है। दिल्ली तक का रास्ता यूपी बिहार से होकर ही जाता है। यदि 2024 में भाजपा का रथ रुक गया यानी 2024 में भाजपा मुक्त भारत हो गया।

PunjabKesari

भाजपा ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
वहीं नीतीश कुमार को यूपी से चुनाव लड़ने पर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि नीतीश जी चुनाव लड़ने से डरते हैं। अब नीतीश कुमार लालू यादव की गोद में बैठकर बिहार से चुनाव लड़े या फिर अखिलेश यादव के कंधे पर बैठकर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें, क्या फर्क पड़ता है।

image.png

फूलपुर सीट में सबसे ज्यादा कुर्मी-यादव वोटर
बता दें कि अगर जातीय समीकरण की बात करें तो फूलपुर सीट में सबसे ज्यादा कुर्मी और यादव वोटरों की संख्या है। फूलपुर लोकसभा की सीट वीआईपी सीट मानी जाती रही है। क्योंकि इसी सीट की तीन बार नुमाइन्दगी कर पण्डित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे। बाद में विजय लक्ष्मी पंडित, पूर्व पीएम वीपी सिंह, जनेश्वर मिश्रा, कमला बहुगुणा ने भी इस सीट का मान बढ़ाया। लेकिन इसी सीट से समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया, बसपा संस्थापक कांशीराम और अपना दल संस्थापक सोने लाल पटेल को मुंह की भी खानी पड़ी है। अब देखना होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए फूलपुर सीट क्या कमाल दिखता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!